इराक़ की राजधानी बगदाद में फ़ॉरेन मिनिस्टरी की बिल्डिंग के क़रीब चार ब्लास्ट हुए जिसमें कम से कम १८ लोग मारे गये। इराक़ी मीडिया ने बताया है कि जहाँ ब्लास्ट हुये हैं उस जगह को सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ ने अपने घेरे में ले लिया है। इसी तरह नामालूम बंदूक धारियों ने बगदाद में लॉ मिनिस्टरी की बिल्डिंग पर हमला कर दिया जिसके दौरान सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ से उनकी मुठभेड़ हो गयी। इराक की नेशनल सिक्योरिटी कमीशन के एक मिम्बर हाकिम अज्ज़ामुली ने कहा है कि हथियारबंद आतंकियों ने लॉ मिनिस्टरी के चार कर्मचारियों की हत्या कर दी है और उन्होंने मिनिस्टरी की पहली मंज़िल पर कई बम ब्लास्ट किये। इसी बीच इराक के पार्लियामेंट स्पीकर अम्मार हकीम ने कहा है कि आतंकवादी घटनाओं व हमलों की जड़ विदेशों में है। उन्होंने कहा कि इराक के विभिन्न इलाक़ों में होने वाले आतंकवादी हमलों का सम्बंध इराक से नहीं है बल्कि उनकी जड़ विदेशों में है।............166
13 मार्च 2013 - 20:30
समाचार कोड: 399970
इराक़ की राजधानी बगदाद में फ़ॉरेन मिनिस्टरी की बिल्डिंग के क़रीब चार ब्लास्ट हुए जिसमें कम से कम १८ लोग मारे गये....